1दिसम्बर से घर घर पहुचेंगे संघ के स्वयं सेवक

भेदभाव रहित समाज की संकल्पना को साकार करने
 राष्ट्रीय स्वयं सेवको की टोलियां 1 दिसम्बर से पहुँचेगी घर घर
घरो पर लगाएंगे भगवा पताका


आलीराजपर--- भेदभाव रहित समाज की परिकल्पना की भावना के साथ  साथ  पंच परिवर्तन के संकल्पना की चर्चा घर-घर जाकर राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्य करेंगे। इस दौरान परिवारों द्वारा किसी एक संकल्प का आह्वान करवाया जाएगा ।मालवा प्रांत में यह वृहद संपर्क अभियान 1 दिसंबर से आरम्भ हो कर 15 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसमें प्रांत के 28 जिलों के 138 करो के 12500 से अधिक गांवों और 101 नगरों के 7500 से अधिक मोहल्ले में संघ के कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर संपर्क करेगी। इस वृहद संपर्क अभियान के अंतर्गत मालवा प्रांत के लगभग 35 लाख से अधिक परिवारों में संघ परिचय पत्रक, संघ साहित्य, स्टीकर के साथ भारत माता का चित्र लेकर कार्यकर्ता घर पर परिवार से संपर्क करेंगे। 
उल्लेखनीय है कि संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा पांच परिवर्तन के संकल्प का आह्वान किया गया है, जिसमें भेदभाव रहित और सभी के दुख सुख में शामिल होने वाला हिंदू समाज सबल और सशक्त भारत का आधार है।वस्तुतः समाज के परिवारों को संस्कारों और परंपराओं की पाठशाला के रूप में देखा जाता है। इसलिये संस्कृति की रक्षा और संस्कारों के लिए परिवारों को संस्कार क्षम बनाए रखना आज की चुनौती भी है।
 हमारे वन, वायु, जल और धरती सहित पूरे पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है। 
इसी के साथ ही स्वदेशी जीवन शैली और भारत केंद्रित विचार व्यवहार और व्यापार ही स्वावलंबी और स्वतंत्र भारत का आधार है इसी के चलते प्रत्येक नागरिक द्वारा संवैधानिक राष्ट्रीय सामाजिक और नैतिक कर्तव्यों के पालन करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाना है।
शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयं संघ ने सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण केंद्र जीवन शैली, जीवन के हर क्षेत्र में स्वदेशी का संकल्प के साथ नागरिक कर्तव्यों का पालन पंच परिवर्तन के पांच संकल्प है। गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता इन्हीं पांच परिवर्तन के संकल्पों की चर्चा घर-घर पहुंचकर करेंगे। 
इस दौरान समर्पित कार्यकर्ता की टोली  इस संपर्क अभियान में लगभग 7 से 10 दिन समय दानी कार्यकर्ता  प्रत्येक घर में संघ के तीन से चार कार्यकर्ता जिनमे महिला कार्यकर्ता भी होंगी संपर्क करेंगे। 
संपर्क अभियान के दौरान संपर्क टोलिया संघ स्थापना के उद्देश्य, संघ के सामान्य कार्य पद्धति, और संघ की 100 वर्षों की यात्रा और इस यात्रा में समाज के सहयोग की भूमिका को लेकर भी सामान्य चर्चा करेंगे। मूलतः इस अभियान में जाति, पंथो, नगरों, ग्रामीण क्षेत्रो, सेवा बस्तियों के साथ वनवासी परिवारों के हर हिंदू तक संघ विचार पहुंचने के लिए घर-घर कार्यकर्ता की टोली पहुंचेगी।
 जनवरी माह में 60 मंडल, 542 गांव, 24 खंड उपखंड, 100 से अधिक नगर बस्ती,एवम मोहल्ला में संघ की टोलिया ग्रह संपर्क लिए निकलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form