पशु चिकित्सा विभाग के तोमर हुए सेवा निवृत्त किया सम्मान दी विदाई
आलीराजपर--- चिकित्सा विभाग में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी दीपेंद्र सिंह तोमर का 41 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद रविवार को विभागीय कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्मान करते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए आलीराजपुर के डॉक्टर प्रवीण डोडवे,डॉक्टर सीमा मौर्य तथा सेवानिवृत्ति डॉक्टर चंदन सिंह भाटी ने दीपेंद्र सिंह तोमर के कार्य को याद करते हुए कहा कि चाहे गर्मी हो बरसात हो या फिर ठंड ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पशुओं का उपचार करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होता था। इसके अलावा उन्होंने शासन की योजनाओं को भी जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सारे लक्ष्य जो शासन द्वारा निर्धारित किए जाते रहे हैं समय-समय पर पूरा करते हुए ईमानदारी से कर्तव्य का पालन किया । समारोह को पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन मुजाल्दा, सेवानिवृत्त नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व कर्मचारी साथी ज्ञानेंद्र सिंह गेहलोत, सलीम खान, लोकेन्द्रसिंह गेहलोत, श्रीमती नेहा चंदेल, श्रीमती प्रियदर्शिनी गहलोत ने भी संबोधित करते हुए अपने वरिष्ठ कर्मचारी साथी तोमर के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रशंसा की।
समारोह के पश्चात परिवार जनों के साथ विभागीय कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति दीपेंद्र सिंह तोमर निवास स्थान पर लाये।
निवास पर हुए कार्यक्रम में असाडा राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर अरुण सिंह गेहलोत, ठाकुर अशोक सिंह सोलंकी, डॉ देवेंद्र सिंह तंवर,वर्तमान समाज अध्यक्ष मानेंद्र सिंह गेहलोत, कर्मचारी नेता राजेश आर वाघेला, उमेश वर्मा ने सम्बोधित किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन और शुभचिंतक उपस्थित थे।
अंत मे अर्चित सिंह तंवर में विभागीय साथियों एवं समाज जनों का आभार माना।

