मंत्री पहुँचे ग्रामीणों के बीच,दी विकास कार्यो की सौगात---

मंत्री पहुँचे ग्रामो में स्कूल भवन,डीपी का किया लोकार्पण, वितरित की छात्रों को सायकिल


विकास कार्यो का सिलसिला यू ही चलता रहेगा,अंतिम छोर तक पहुचायेंगे विकास की गाथा---नागरसिंग चौहान
आलीराजपुर----प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरसिंग चौहान शनिवार को आलीराजपुर विधानसभा के ग्रामो में पहुँचे और कई विकास कार्यो का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों से मिल कर रूबरू हुए।
इस दौरान मंत्री चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार हर जिले के विकास करो से लेकर ग्रामों और फलियां तक विकास कार्यों जन-जन तक पहुंचाना चाहती है ताकि समाज की प्रगति में सहायक होने के साथ ही युवाओं को सक्षम बनाएं।
हम बिना पक्षपात के केवल विकास कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं इसलिए हमने जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान जो जो हमने वादे किए थे उन्हें पूरा कर रहे हैं प्रदेश सरकार अंतिम छोर तक के रह वासियों को मूल्य सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।
चौहान ने कहा कि आगे भी विकास कार्य का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।
मंत्री चौहान ग्राम अंजदा पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित स्कूल भवन का अवलोकन किया करते हुए  छात्रों से। चर्चा की एवं साईकल वितरित की।
 इसके इसके पश्चात मंत्री ग्राम देलवानी पहुंचे, जहां 173.25 लाख की लागत से बने हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम रावड़ी पहुंचकर 5.14 लाख की लागत  की विद्युत डीपी का लोकार्पण कर ग्रामीणों को विद्युत समस्याओं का समाधान किया। मंत्री ग्राम पंचायत भोरदु के कुमपाल फलिया  दरकाली पहुंचे, वहां 6.50 लाख रुपए की लागत से डीपी का लोकार्पण कर ग्रामीणों को विद्युत वोल्टेज संबंध समस्याओं से राहत दिलवाई।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी खरत, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयड़िया,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया, सोंडवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी, वरिष्ठ नेता मनसिंह, मांगीलाल रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन प्रतिनिधि कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने दी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form