प्राकृतिक खेती पर हुई कार्यशाला

कृषि  विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती पर हुआ प्रशिक्षण
प्राकृतिक खेती से आय भी और बेहतर स्वास्थ्य भी--श्रोमती सुनीता इंदरसिंह  चौहान


आलीराजपुर--- 
प्राकृतिक खेती से आय के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी पा सकते हैं किसान – श्रीमती सुनीता इंदर सिंह चौहान
 कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान ज़ोन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जनप्रतिनिधियों के साथ एक दिवसीय विचार-विमर्श सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में किसानों को क्षेत्र के सफल प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की कहानियों पर आधारित फिल्में दिखाई गईं, जिनमें प्राकृतिक खेती को एक वरदान के रूप में प्रस्तुत किया गया।      
        कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता इंदर सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक खेती ही किसानों के लिए सबसे बड़ा धन सिद्ध होगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों को न केवल अच्छी आय प्राप्त होगी, बल्कि वे स्वयं और उनका परिवार भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ पा सकेंगे।
 कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राकेश यादव ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की आवश्यकता है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसान जहां मौसम के अनुकूल खेती करेंगे, वहीं अपने उत्पादों के माध्यम से समाज को भी स्वस्थ जीवन प्रदान कर सकेंगे।
  बोरकुंआ सरपंच सुरेश चौहान ने इस तरह के  कार्यक्रम सभी के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे। इसमें प्राकृतिक खेती की विधियों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार की जा रही जैविक दवाइयों एवं पशुपालन से संबंधित जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
         कार्यक्रम के दौरान सुदीप तोमर ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्राकृतिक खेती की प्रायोगिक  जानकारी साझा की। साथ ही मोटे अनाज (श्री अन्न) से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. प्रजापत ने जैविक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।
 कार्यक्रम में आलीराजपुर विकासखंड के विभिन्न सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form