आम जन की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस का अभियान
चायनीज मांजे के भंडारण पर पुलिस सख्त,यह दण्डनीय अपराध--एसपी रघुवंश सिंह
आलीराजपुर--- चाइनीस मांझी की डोर से लगातार होती घटनाओं के बाद जिला पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते जिले के विभिन्न स्थानों एवं चौकी की पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा दुकानो की लगातार चेकिंग की की जा रही है। चाइनीस मांजे का प्रयोग न केवल मानव जीवन के लिए प्राण घातक सिद्ध हो रहा है।
इसलिए इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा इसके उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।
अपनी विभागीय प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंग ने जिले वासियों से अपील की है, तो दूसरी और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नियम विरुद्ध गतिविधियों में संयुक्त पाए गए दुकानदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल मकर संक्रांति पर्व के दौरान चाइनीस मांजे की डोर से पतंगबाजी करने के दौरान किसी तरह के हादसे को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा कदम उठाया हुआ है। पुलिस कर्मचारी एक तरफ पालकों से अपने बच्चों को चीनी मांजा के घातक परिणामों से अवगत कराने की अपील करते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी और कोई दुकानदार,व्यक्ति चोरी छिपे इस प्रतिबंधित सामग्री को बेच रहा है तो उसकी जानकारी तुरंत थाने पर देने की अपील भी कर रहे हैं।
एसपी की अपील---आपकी एक सजक पहल और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार परिवार की खुशियों को सुरक्षित रख सकता है। इसके विपरीत नियमों को नहीं मानना अथवा छोटी गलती करना न केवल आपको कानूनी दुविधा में डाल सकती हैं अपितु आम जनों के लिए भी हानिकारक हो सकती हैं आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प है। इसलिए जिला पुलिस आपके साथ है।

