युवा दिवस पर खेल परिसर में सांसद,कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में हुआ सूर्य नमस्कार
आलीराजपर--- स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ प्राणायाम कार्यक्रम सांसद अनीता चौहान की मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं एसपी रघुवंशसिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन के साथ आरंभ करने के बाद वंदे मातरम गीत का सामूहिक रूप से गायन किया गया।
मुख्यमंत्री में दिया सन्देश--- युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संदेश में सूर्य नमस्कार और योग के महत्व पर बोल देते हुए इसे अपने जीवन शैली का हिस्सा बनने के साथ प्रतिदिन योग अभ्यास करने की सलाह दी।
कलेक्टर बोली--- इस दौरान कलक्टर श्रीमती माथुर ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहां है कि सूर्य नमस्कार और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नियमित योग करें।
कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के तीन चक्र पूर्ण करने के पश्चात अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्रणाम का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही मंच से इस तरह के योग करने से शरीर में होने वाले लबों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया।
युवा दिवस के अवसर पर जिले विकासखंड स्तर पर विद्यालयो छात्रावासो में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम निधि मिश्रा, एसडीएम तपिस पांडे, डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे, दीपिका पाटीदार, सहायक आयुक्त संजय परवाल सहित विभिन्न विभागों के आधिकारिक कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।


