आजादनगर पुलिस ने बड़ी लूट का किया ख़ुलासा

आजादनगर पुलिस ने  अनाज की ट्रक के लूटने वाले 


आरोपियो को 24 घंटे में धरा
खेत मे बिखरे अनाज ने पुलिस को आरोपियों तक पहुँचाया
लूट में उपयोगी किया वाहन इनोवा भी जप्त
आलीराजपुर--- आजाद नगर की पुलिस टीम के पुलिसिया अंदाज के साथ घटना के साक्ष्यों  का विश्लेषण करने पर खेत में गिरे मक्का के दोनों के माध्यम से पुलिस टीम अपराधियों तक पहुंची और इस तरह से आजाद नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंतराल में एक बड़ी लूट की घटना का खुलासा करते हुए लुटा गया 150 बोरी अनाज ट्रक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन इनोवा कार भी जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
क्या है मामला-- जोबट एसडीओपी रविंद्र राठी ने विभागीय प्रेस नोट से जानकारी देते हुए बताया कि जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में 13 जनवरी मध्य रात्रि को आईसर वाहन क्रमांक RJ03GA 6638 जोबट से करीब 129 क्विंटल सफेद मक्का भरकर गुजरात के मेहसाणा के लिए जा रहा था। इसी दौरान आजादनगर- दाहोद मार्ग पर रात लगभग 12 बजे ग्राम सेजावाड़ा के समीप काले रंग की एक इनोवा कार ने ट्रक को ओवर टेक करते हुए रोक लिया तथा अज्ञात बदमाशों ने वाहन पर पथराव करते हुए फरियादी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
 अपराधियों ने फरियादी का अपहरण कर उसे सुनसान जंगल में छोड़कर मक्का से बड़ा ट्रक, मोबाइल, नगदी लूटकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं जोबट एसडीओपी रविंद्र राठी के दिशा निर्देशन में आजाद नगर थाना प्रभारी शिवराम तरोले के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
 आजाद नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/2026 भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 310 (2)140(3) के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत कर अनुसंधान में लिया गया है।
पुलिसिया अंदाज और  खेत मे बिखरे मक्का के दानों से मिला सुराख--- घटना के बाद हरकत में आई आजाद नगर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र, पलायन मार्गों के साथ ग्रामीण क्षेत्र पर अपना ध्यान लगाया। इसी बीच पुलिस टीम के जवानों ने जब पैदल मार्च करते हुए जंगल की तरफ निकले तो उन्हें मक्का के दाने गिरे हुए पाए गए। इस पर पुलिस ने अपना ध्यान लगाते हुए संभावित संबंधित ठिकानों पर  दबिस देने पर एक संदिग्ध आरोपी को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना करना स्वीकार करने के साथ अन्य आरोपियों के नाम बताये। इसके साथ ही पुलिस टीम को अखोली- कीलाना सीमा के पास लावारिस अवस्था में आयशर वाहन खड़ा मिला।संदिग्ध आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर इसके द्वारा घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन को भी जप्त किया गया।
 पुलिस टीम द्वारा घटना में लूटी आईसर वाहन की कीमत लगभग 20 लाख रुपए के साथ मक्का के 129 बोरी मक्का के बरामद किए गए। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत है।
आजाद नगर पुलिस द्वारा 24 घंटे में लूट की घटना का खुलासा  करने में थाना प्रभारी शिवराम तरोले, सहायक उप निरीक्षक तिलक राज सिंह पवार, भूपेंद्र नायक, दिनेश नरगावे, महेश परमार, दिनेश हाडा, प्रधान आरक्षक दिलीप, मडिया परमार, आरक्षक विजय मुकेश, भारत, महेश परमार, एवं रणसिंह के साथ साइबर टीम का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form