कलेक्टर पहुँची छात्रावास--

छात्रावास के औचक निरीक्षण पर पहुंची कलेक्टर
भोजन पर चर्चा करते हुए जाना छात्रावास की व्यवस्थाओं का हाल
शासन के अनुसार दे 


सुविधा,मिले अच्छी शिक्षा---
आलीराजपुर--- कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास आलीराजपुर के निरीक्षण पर पहुंची। कलेक्टर ने छात्रावास के परिसर के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर भोजन पर चर्चा करते हुए बालिकाओ से व्यवस्थाओं और सुविधाओं को जानने का प्रयास किया।
इस दौरान   इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को  किसी भी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं करने की चेतावनी भी दी।


कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंची। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने छात्रावास परिसर रसोईघर शौचालय एवं आवासीय कक्षो का अवलोकन करने के बाद बालिकाओ के साथ भोजन पर चर्चा करते हुए उन्हें मिलने वाली  सुविधाओं और व्यवस्थाओ के संदर्भ में जानने का प्रयास किया।


छात्रावास की बालिकाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय भोजन व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कलक्टर श्रीमती माथुर ने छात्रावास अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान को निर्देशित किया की छात्राओं को शासन की नीति अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही छात्रावास की साफ सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
भोजन पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने छात्राओं से कहा है कि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी।
अंत मे कलेक्टर ने इसके साथ ही छात्रावास अधीक्षक श्रीमती चौहान को चेतावनी देते हुए कहा की आपके कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए बालिकाओं को शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form