नानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1 आरोपी गिरफ्तार
मक्का की फसल के बीच लगाए गांजे के पौधे
आलीराजपुर--- मुखबिर की सूचना पर मिली जानकारी के बाद नानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक ग्राम में मक्का के खेत में अवैध रूप से उगाए गए हरे गांजे के पौधे को दबिस देकर जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
जप्त किए गए 1900 गांजे पौधे का अनुमानित बाजार मूल्य ढाई लाख रुपए बताई जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नानपुर पुलिस को 15 जनवरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कुशलवाई के बुढ़ानला फलिया निवासी मुकेश पिता सोनिया डावर ने अपने खेत में मक्का की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजे की खेती की हुई है।
मुखबिर की विश्वसनीय सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट रविंद्र राठी के मार्गदर्शन में नानपुर थाना प्रभारी राजेश डाबर के नेतृत्व में टीम के गठन करने के पश्चात टीम ग्राम कुशलवाई पहुँची।निर्धारित स्थान की घेराबंदी करते हुए पुलिस दल ने आरोपी मुकेश डावर को हिरासत में लिया गया। उसके पश्चात खेत की तलाशी लेने पर मक्का के खेत में अवैध रूप से लगाए गए हरे गांजे के पौधे दिखाई दिए।
पुलिस दल ने पंचों की उपस्थिति में 1900 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित उखाड़ कर जप्त किया गए।
नानपुर थाने पर आरोपी मुकेश पिता सोनिया डावर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/ 2026 धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश डावर, सहायक उप निरीक्षक दलसिंह जमरा, मनजीत सिंह, प्रधान आरक्षक संजय मंडलोई,सुरेश कन्नौज, आरक्षित धन सिंह, बलवंत, बलराम, अरुण, प्रताप एवं साइबर सेल टीम का सहयोग रहा।
