मंत्री के प्रयासों से जिले को मिलती सौगाते
खेल स्टेडियम के साथ 4 पुलिया को मिली स्वीकृति
आलीराजपुर---- मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के प्रयासों के चलते जिले को खेल स्टेडियम के साथ ही चार पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिली है। खेल स्टेडियम बनने से जिले के प्रति प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा तरसते का अवसर मिलेगा इसके साथ ही चार ग्रामों के में आवागमन के लिए परेशानी का कारण बनने से ग्रामीणों को होती परेशानियों के चलते चार पुलियाओं की निर्माण स्वीकृति से इन ग्रामों के साथ ही अन्य ग्रामीणों सहज रूप से आवागमन के लिए सुविधा उपलब्ध होने लगेगी।
विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 6करोड़ 69 की स्वीकृति प्रशासन से मिली है इस खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं भी विकसित की जाएगी जिसके चलते जिले में न केवल खेल सुविधा बढ़ेगी अपितु खेल प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।
4 ग्रामो की 4 पुलिया स्वीकृत--- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जर्जर पुलिया के स्थान पर अब क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री के माध्यम से चार ग्रामों कोदली में 4 करोड़, पीथनपुर में 3 करोड़ 42 लाख, मोरियावाडा में 2 करोड़, आगलगोटा में 2 करोड़ 64 लाख की लागत की पुलिया की स्वीकृति मिली है।
विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने बताया कि इन ग्रामों की पुलिया काफी सालों पहले बनी होकर जर्जर अवस्था में थी, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन पुलियाओं के निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ ही बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं का भी समाधान मिलेगा।
जिले को खेल स्टेडियम के साथ चार नवीन पुलिया की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, भाजपा नेता जयपाल खरत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, रिंकेश तवर, राजू मुवेल, हितेन्द्र शर्मा, आजम सिंह अवस्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंत्री नागर सिंह चौहान का आभार माना है।
