मनरेगा में कटौती,दूषित पानी से मौतो के साथ जिले में पेयजल संकट के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास
आलीराजपुर--- मनरेगा के अधिकारों में कटौती योजना के नाम में परिवर्तन इंदौर की भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई मौतो के साथ प्रदेश जिले में गहराते पेयजल संकट के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियो ने शुक्रवार को एक दिवसीय उपवास रखा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हैं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहां की मनरेगा गरीब मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवन रेखा है केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में अनुदान की हिस्सेदारी 90% से घटकर 60% करना सीधे तौर पर योजना को कमजोर करने की साजिश है।
इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सरकार की गंभीर लापरवाही है, और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना चाहिए।
महेश पटेल ने कहा है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्र में भी फ्लोराइड युक्त पानी पीने को ग्रामवासी मजबूर है, जिससे बच्चे, महिला और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
कार्यक्रम को कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने संबोधित करते हुए कहना है कि फ्लोराइड प्रवाहित गांव में तत्काल शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए इसके साथ ही बंद पड़ी नल जल टंकियां को जल्द चालू किया जाए तथा मनरेगा के अधिकार को बहाल किया जाए।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सानी मकरानी, राजेंद्र टवली, सुरेश शारडा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत,ब्लाक अध्यक्ष अरविंद डावर, मदन डावर, सरदार अजनार, सरपंच कैलाश चौहान, तरुण मण्डलोई, नाथू खराड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

