तेली समाज प्रदेश अध्यक्ष क्या बोले--

अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय जिले के दौरे पर--
युवा आगे जाकर नेतृत्व की भूमिका निभाई तभी समाज का विकास संभव है-- राधेश्याम अस्तोलिया


आलीराजपुर--- समाज के युवाओं को आगे जाकर नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी, तभी संगठन और समाज मजबूत होगा। हमारा प्रयास है कि प्रदेश की हर कस्बे शहरों में समाज की अपनी धर्मशाला का निर्माण हो।


उक्त विचार अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया ने स्थानीय रणछोड़राय मंदिर में अपने स्वागत समारोह में उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहें।
इस दौरान उन्होंने समाज जनों से आग्रह करते हुए कहा कि समाज को अब सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी सशक्त होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान समाज जनों की ओर से धर्मशाला की मांग किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि निश्चित रूप से शहर में समाज बड़ा है, और इसे स्वाभाविक  रूप से धर्मशाला की आवश्यकता महसूस होती है। इसीलिए उन्होंने समाज जन को आश्वासन देते हुए कहां है कि  समाजजनों द्वारा उपयुक्त स्थान चिन्हित करने पर नियम अनुसार प्रदेश शासन से भूमि उपलब्ध करा कर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
सभी संगठन एक हो--- स्थानीय समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली की समाज के विभिन्न संगठनों को एक करने की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सभी संगठनों से संवाद कर उन्हें एकजुट करने के प्रयास किया जा रहे हैं ताकि समाज अपनी एकता और ताकत का परिचय दे सके।
जिले के बरझर में हुई बैठक में भी प्रदेश अध्यक्ष अस्तोलिया ने समाजजनों को संघटित रहने का आव्हान किया।
इस दौरान स्थानीय समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली, महिला मंडल कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष साधना टवली, कीर्ति राठौड़, गीत मदनलाल राठोड़, कुसुम लालचंद राठौड़, ज्योति कांतिलाल राठोड, पार्षद समरथमल राठोड, लक्ष्मी नारायण राठोड, ओमप्रकाश राठौड़ उमेश राठोड, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
उक्त जानकारी सम्भागीय मीडिया प्रभारी कांतिलाल राठौड़ ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form