मंत्री ने किया डीपी का लोकार्पण---

मंत्री चौहान पहुँचे थोड़सिंधी,मेंहणी--
किया डीपी का लोकार्पण, 
SIR पर बोले -वैध मतदाता का नही कटेगा नाम,वही फर्जी नाम नही जुड़ेगा---


आलीराजपुर-- क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान जिले के ग्राम मेंहणी और थोड़सिंधी पहुंचे जहां डीपी का लोकार्पण कर SIR पर चर्चा करते हुए कहा कि  यह प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है।इसमें किसी वैध मतदाता का नाम नहीं हटेगा तो दूसरी ओर फर्जी मतदाताओं के नाम किसी भी स्थिति में नहीं जुड़ सकेंगे।
विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अपने ग्रामीण प्रवास में मंत्री चौहान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है कि एसआईआर अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ने,मृत एवं गांव छोड़ चुके मतदाताओं के नाम हटाने की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहां है किसी भी मतदाता का नाम सही होने पर बिना किसी परेशानी  के मतदाता सूची में नाम जुड़ेगा।
10 लाख की डीपी का लोकार्पण-- अपनी ग्रामीण प्रवास के दौरान मंत्री चौहान ने ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से ग्राम मेंहणी के भील फलिया में 4 लाख 45 हजार की लागत से एवं ग्राम थोड़सिंधी के खुवाजा फलिया में 6 लाख 45 की लागत की डीपी का लोकार्पण किया। 
इस दौरान मंत्री चौहान ने कहा कि इन ग्राम के ग्रामीणों को अब बिजली सप्लाई अधिक सुचारू रूप से मिलने के साथ ही वोल्टेज की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रितेश डावर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया,उमराली मण्डल अध्यक्ष नानसिंह रावत,मांगीलाल रावत,सन्दीप वास्कले,राजेश गुप्ता,सन्दीप राही सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form