चांदपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही---

चांदपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
चोर केबिन में रख ले जाई जा रही 3,50 लाख अवैध शराब पकड़ी


आलीराजपुर-- एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब के परिवहन करने को लेकर बनाए गए चोर केबिन में रखकर सब्जियों की आड़ के बीच ले जाई जा रही अवैध शराब, वाहन और सब्जियों को जिसकी अनुमानित लागत 13 लाख वाहन सहित जप्त करने में चांदपुर पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार एक पिकअप वाहन मे सब्जियों की आड़ में वाहन में बनाये चोर केबिन में अवैध शराब रख कर शराब के परिवहन करने की जानकारी चांदपुर पुलिस को मिली,जिस पर चांदपुर पुलिस के थाना प्रभारी दिलीप चंदेल ने टीम तैयार कर मुखबिर के बताए पिकअप वाहन क्रमांक जीजे 34T 3646 को आते देख उसे रोक कर वाहन के ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर गमजी पिता  चुनिया निवासी चोहजी ने पुलिस को गुमराह करते हुए हरी सब्जिया होने की बात कही। पुलिस का संदेह गहरा होने पर वाहन को थाना परिसर के अंदर ले जाकर उसकी बारीकी से जांच पडताल करने पर  सब्जियों के नीचे बॉडी में एक विशेष गुप्त बॉक्स बना हुआ पाया गया।
बॉक्स खोलने पर उसमें से  अवैध शराब बरामद की गई जिसमे
रॉयल चैलेंज व्हिस्की 16 पेटी (कुल 138.240 बल्क लीटर) - कीमत ₹1लाख 99 हजार 680 रु
किंगफिशर बियर: 14 पेटी (कुल 168 बल्क लीटर) - कीमत ₹53 हजार760 रु
बडवाइजर बियर: 20 पेटी (कुल 240 बल्क लीटर) - कीमत ₹1लाख10हजार 400 सो रु वाहन व अन्य सामग्री: महिंद्रा पिकअप (कीमत ₹9लाख एवं ₹50 पचास- मूल्य की हरी सब्जियां।
कुल जब्त मशरुका की कीमत: ₹13लाख 13 हजार 840 रु- (तेरह लाख तेरह हजार आठ सौ चालीस रुपये है।
आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत अपराध क्रमांक 10/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाँदपुर उनि दिलीप चंदेल, सउनि मधुराजसिंह कुशवाह (कार्यवाही अधिकारी), सउनि रमेश अलावा, प्रआर गरवरसिंह नायक, प्रआर निलेश पाल, आर. सुनील, आर. धर्मेंद्र एवं आर. पुष्पेंद्र का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form