बड़ा खुटाजा के आध्यात्मिक उत्सव के अंतिम दिन पहुँचे कांग्रेस नेता पटेल दिया 51 हजार सहयोग
आलीराजपुर--- जोबट विधानसभा ग्राम बड़ा खुटाजा के ब्रम्हपुरधाम में चल रहे पांच दिवसीय आध्यात्मिक शिविर के अंतिम दिन आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल पहुंचे और संतों से आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने मंदिर निर्माण में यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता महेश पटेल ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 51 हजार रु की राशि भेंट की।
इस दौरान कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को इस मंदिर में सहयोग करने का जो भी अवसर मिला है, वह सब प्राणनाथ जी की कृपा से संभव हुआ है।
नेता पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि वे नशे से दूर रहकर अपना पूरा ध्यान शिक्षा पर दे, ताकि आपका एवं परिवार का भविष्य उज्जवल हो सके।
बड़ा खुटाजा स्थित पटलिया समाज के मंदिर, अनंत श्री श्री 5 महामति स्वामी श्री प्राणनाथ जी, ब्रह्मपुर धाम में आयोजित पंच दिवसीय आध्यात्मिक शिविर, सेवा पधारमणि एवं कलश महोत्सव का अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ।
पाँच दिनों तक चले इस आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक महोत्सव से सम्मिलित हुए।
श्रद्धालू इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों, पूजा-अर्चना एवं ‘बोल बोल पंजे वाले’ के मंत्रोच्चार में सहभागिता करते हुए पुण्य लाभ लिया।
शिविर के अंतिम दिन विशेष पूजन, आशीर्वचन, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।

