25 करोड़ से बनने वाली 2 सड़को का मंत्री ने किया भूमिपूजन
सड़क मार्ग व्यापार ऒर रोजगार के अवसर बनाते है--नागर सिंह चौहान
आलीराजपुर-- किसी भी ग्राम को आत्मनिर्भर के साथ विकसित बनाने में उस गांव की पहुंच मुख्य सड़क तक होना आवश्यक है,जिसके चलते निवासरत लोगों को खेती की उपज को बाजार तक पहुचाना आसान होने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर भी खोलता है।
उक्त विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान में सोंडवा तहसील में 25 करोड़ की लागत की दो प्रमुख सड़कों के भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहें।
केंद्र और भाजपा की सरकार विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए विकसित ग्राम और आत्मनिर्भर ग्राम किसी सपने को साकार कर रही है, इसीलिए जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में किसी तरह के पर्यटन में कमी नहीं लाएंगे।
इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन---भक्तों के लिए आस्था का प्रतीक नेवा माता मंदिर तक पहुंचना अब आसान हो जाएगा। फडतला मिडिल स्कूल से थोड़सिंधी होते हुए नेवा माता मंदिर की
13 करोड़ 29 लाख 13 हजार रु की लागत से बनने वाली 9.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के साथ बडदला के कियारा फलिया से डाबड़ी तक 12 करोड़ 62 लाख 12 हजार रु की लागत से 7.70 किमी इस तरह कुल 25 करोड़ 91 लाख के लागत से बनने वाली 2 सड़क निर्माण का भूमिपूजन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


