मंत्री ने दी क्षेत्र को 12 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो की सौगात
ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं देना सरकार का संकल्प--नागर सिंह चौहान
आलीराजपुर---प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने एक दिवसीय भृमण कार्यक्रम में ग्रामवासियो को बैराज,डीपी के साथ सड़क कार्यो लगभग 12 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो की सौगात दी है।
अपने कार्यक्रम के दौरान मंत्री चौहान पहले जिले के दूरस्थ क्षेत्र मथवाड पहुँचे जहाँ चिलवट मथवाड धनबयडि 9 करोड़ 27 लाख 15 हजार की लागत से बनने वाले 7 किमी सड़क मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन किया।
इसके पश्चात मंत्री चौहान कट्ठीवाड़ा विकासखंड के ग्राम अकलवा पहुंचे जहां 3 करोड़ 44 लाख 68 हजार की लागत के बैराज डेम निर्माण का भूमि पूजन करने के साथ ही ग्राम अकलवा के सुतारी फलिया में 6 लाख 92 हजार 2 सो रु की लागत धमोडी फलिया में 4 लाख 29 हजार लागत,ग्राम डिण्डवड के बयड़ी फलिया में 6 लाख 66 हजार रु की लागत के डीपी का लोकार्पण किया।
अपने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हैं एक्टिवेट मंत्री नगर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का संकल्प ही सबका साथ सबका विकास हो सबका विश्वास है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवा कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वचनबद्ध है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल खरत, जिला पंचायत सदस्य भादू पचाया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, नरेंद्र मोरी मंडल अध्यक्ष गोविंद अवास्या,अन्धारकांच सरपंच धुलसिंग, फूलमाल सरपंच पंकज सहित कई जनपद सदस्य, सरपंच जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


