पटेल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में 1.5 लाख के पहले इनाम के लिये लड़ेंगे 3 राज्यो की टीमें
आलीराजपुर---पटेल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में 1.5 लाख के बड़े पहले पुरुस्कार को जीतने के लिये 3 राज्यो की टीमो के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
जिले के फतेह स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर आयोजित होने वाले पटेल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए ₹1,50,000 तथा उपविजेता टीम के लिए ₹71,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
बड़ी इनाम राशि के चलते खिलाड़ियों और टीमों में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि पटेल ट्रॉफी का यह भव्य आयोजन पिछले पाँच वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिसने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में गुजरात, महाराष्ट्र और इंदौर की टीमें भाग ले रही हैं।बड़े क्लब से सम्बंधित टीमो के प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण मैचों का स्तर बढ़ गया है,वही इस दौरान अधिक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के रोमांच का दर्शक लुप्त उठा सकेंगे।
टूर्नामेंट में तीन राज्यो की टीमों की सहभागिता से आई आयोजन को अंतरराज्यीय स्वरूप प्रदान किया है।
उक्त आयोजन पुष्पराज पटेल, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस की अगुवाई में लगातार पाँच वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
उनका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना, क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं दर्शक उपस्थित रहे। दर्शकों के उत्साह और खिलाड़ियों के जोश ने पूरे मैदान का वातावरण खेलमय बना दिया।
पटेल ट्रॉफी क्षेत्र के युवाओं के लिए केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।जो आने वाले समय में और भी बड़े स्वरूप में आयोजित होने की उम्मीद है।


