Trending

पटलिया समाज का आध्यात्मिक पर्व

पटलिया समाज मंदिर के आध्यात्मिक शिविर में पहुँची विधायक
समाज मे भाईचारा,सहिष्णुता के आध्यात्मिक विकास को दे बढ़ावा--श्रीमती पटेल


आलीराजपुर--- समाज में भाईचारा,सहिष्णुता के साथ आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार के महोत्सव भक्त, सेवा और समाज कल्याण के कार्य होने से समाज में ना केवल जागरूकता आई है,अपितु समाज संस्कारी भी होता है।


उक्त विचार जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ा खुटाजा स्थित उन्नत श्री श्री 5 महामति स्वामी श्री प्राणनाथ जी मंदिर ब्रह्मपुर धाम पटलिया समाज मंदिर में 5 दिवसीय आध्यात्मिक शिविर एवम सेवा कलश महोत्सव के भव्य कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहे।


उक्त पांच दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में संत महात्माओं के प्रवचन योग और ध्यान सत्र के साथ-साथ सेवा कार्य भी आयोजित किए गए जिसमें सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महोत्सव भक्ति सेवा और समाज कल्याण का उदाहरण बनकर उभरा जिसके माध्यम से उपस्थित भक्तों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ साथ ही समाज में सद्भाव,सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों का संदेश भी पहुँचा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form