आम लोगो के मन से पुलिस का भय दूर करने पुलिस अधीक्षक की पहल
आपना मानसेन, आपणी पुलिस से जनता के दिलो में उतारना कार्यशैली--रघुवंशसिंह
आलीराजपुर--- जिले में अपनी पद स्थापना के बाद से ही आम लोगों के मन में पुलिस की छवि को निखारने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक जागरूकता लाने के उद्देश्य जैसे नवाचारों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रघुवंशी सिंह विभिन्न अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में
शनिवार को थाना परिसर नानपुर में आपणऻ मानसा आपणी पुलिस अभियान का आरंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंशी सिंह ने कहा की समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में व्याप्त डाकण, डायन प्रथा जैसे अंधविश्वास, कुरुतियां और नशे की लत को समाज के लिए अभिशाप बताया। समाज जनों से आव्हान करते हुए कहा है कि इस तरह की बुराइयों के खत्म करने के लिए हम सबको मिलकर आगे आना होगा।
महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के सम्मान पर बल देते हुए कहा कि आमजन की सुविधा के लिए पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले के थानों में पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जो किसी भी तरह की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस का मानवीय चेहरा सड़क सुरक्षा पर और हमें चालान नहीं हेलमेट चाहिए जिससे संदेशों के माध्यम से जिले में एक सतत जागरूकता अभियान जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है। इसके साथ ही हेलमेट बैंक की स्थापना की गई है। दो पहिया वाहन चालक अपनी आवश्यकता अनुसार नजदीकी थाने से हेलमेट लेकर अपनी यात्रा सुरक्षित तरीके से पूर्ण कर वापस हेलमेट उसी थाने पर जमा कर दे।
जिला पुलिस का उद्देश्य चालानी कार्रवाई करते हुए आपसे जुर्माना वसूलना नहीं, अपितु आपकी जान बचाना है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने के साथ डिजिटल चुनोतियो पर नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के आरंभ में नानपुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पटेल, तड़वी,सरपंच, पुजारा, चौकीदार,ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, ग्रामीण जन एवं महिला बाल विकास कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

