मौसम परिवर्तन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
कमकपी, जुबान लड़खड़ाना,ये गम्भीर लक्षण तुरन्त उपचार कराए-डॉ राजेश अतुलकर
आलीराजपुर--- पिछले काफी दिनों से लगातार मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण एवं संभावित शीत लहर के चलते मौसमी बीमारियों के बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अतुलकर ने लगातार बदलते मौसम में पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनने के साथ मौसम की पूर्वानुमान जानकारी रखने एवं सावधानी बरतनी की सलाह दी है।
इसके साथ ही डॉक्टर अतुलकर ने बताया कि शीतलहर के समय फ्लू, सर्दी जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराए।
डॉ अतुलकर की माने तो सामान्य से कम शरीर का तापमान, लगातार कपकपी, बेहोशी,याददास्त कमजोर होने के साथ जुबान का लडखडाना यह गंभीर लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति में मरीज को तुरंत ही उपचार लेना आवश्यक हो जाता है।
कैसे करें बचाव--- मौसम की मार से बचने के साथ स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए सीएमएचओ ने ढीले डाले एवं गर्म कपड़े पहनने, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेने, विटामिन सी युक्त फल, सब्जियों का सेवन करने तथा गर्म, तरल पानी पीने की सलाह दी है। इसके साथ ही अत्यधिक ठंड में प्रवाहित अंगों पर मालिश न करने और बंद कमरे को गर्म करने के लिए कोयले के उपयोग से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

