सुने मकान में चोरी करने के आरोपीयो को जोबट पुलिस ने धरा
डर के चलते चोरी की रकमो को जंगल मे पत्थर के नीचे दबा कर रखा
आलीराजपुर--सुने मकान में घर का दरवाजा तोड़ लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने के आरोपियों को पकड़ने में जोबट पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी ने अपने चोरी के हिस्से की रकम पुलिस के डर से जंगल में पत्थर के नीचे दबाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली विज्ञप्ति के अनुसार दीनदयाल कालोनी निवासी जितेंद्र प्रताप भेरू सिंह अजनार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह कश्मीर पिकनिक पर घूमने गए थे, इसी दौरान कर 4,5 फरवरी को सुने घर का दरवाजा का नखूजा तोड़कर घर के अंदर रखी गोदरेज का ताला तोड़ उसमें से लाखों रुपए के सोने, चांदी एवं आर्टिफिशियल जेवरात चोरी हुए थे।
फरियादी की सूचना पर जोबट थाने पर अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 331(4)305 (ए) पर पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
नगर में इतनी बड़ी चोरी पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने अतिरिक्त अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं जोबट एसडीओपी रविंद्र राठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जोबट विजय वास्कले को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
जोबट पुलिस द्वारा जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद साइबर सेल टीम एवं मुखबिर की सूचना पर एक अज्ञात आरोपी ग्राम पनेरी निवासी आशु पिता वेस्ता वास्कल को अभिरक्षा में लेकर घटना के संदर्भ में कड़ाई से पूछताछ की तो अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लोहा काटने के कटर की मदद से फरियादी के घर का नकूचा काटकर गोदरेज की अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात चुराने स्वीकार करते हुए अन्य 2 साथिया के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस के डर से उसके हिस्से में आया चोरी के 2 हार कीमत लगभग 10 लख रुपए को जंगल में पत्थर के नीचे छुपा कर रखा था, जिसको पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा अन्य दो फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरोपी को पकड़ने में जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उप निरीक्षक धनराज सेमिया, मोहन मुजाल्दा, आरक्षक गजेंद्र, आरक्षक मनीष, आरक्षक रवि एवं साइबर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
