अब आम्बुआ एकलव्य की छात्राएं आई सड़क पर--

एकलव्य विद्यालय  छात्राओ की जिद कलेक्टर से ही मिलेंगे करेंगे शिकायत
--पानी मिला दूध,प्लास्टिक जैसे चावल और खराब भोजन जैसी अव्यवस्थाओ के बीच सिसकती बेटियां--- 

शिक्षा के मंदिर में लड़ते व्यवस्था की लड़ाई,कोताही और जुगाड़ से होता खेला पर नही सुधरती व्यवस्था-----


आलीराजपुर--- जिले के शिक्षा संस्थानों में अपने उज्जवल भविष्य बनाने के सपनो के साथ शिक्षा ग्रहण करते  आम्बुआ एकलव्य विद्यालय की लगभग 350 से ज्यादा छात्राओं ने आखिरकार विद्यालय की व्यवस्थाओ में होती  कोताही, भोजन में मिलती लापरवाही के साथ अन्य परेशानियों से लड़ने के लिए स्कूल की दीवार बांधकर कलेक्टर से मिलकर विद्यालय की व्यवस्था को बताने की ठानी। 

लम्बे समय से परेशान होती छात्राओं की जीद और जुनून के चलते लगभग 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपनी पीड़ा को कलेक्टर के सम्मुख व्यक्त कर सके। प्राथमिक स्कूल भवन परिसर में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने लगभग 1 घंटे  छात्राओं की परेशानियों को सुनने के बाद एक जांच दल का गठन किया गया।
छात्राओं का आरोप-- छात्रों ने कलेक्टर श्रीमती माथुर को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पानी मिला हुआ दूध देने के साथ प्लास्टिक जैसे लगते चावल भोजन में परोसा जाता है वही भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं रहती है इसके साथ ही छात्राओं ने कलेक्टर को बताया कि प्राचार्य का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं है।
लगातार आती शिकायत पर हल नही-- जिले के विभिन्न छात्रावास आश्रमों में लम्बे समय से इस तरह की शिकायतें आती रही है,लेकिन अभी हाल होता दिखाई नहीं दे रहा है इसके पूर्व भी उमराली एकलव्य की छात्र भी सड़कों पर आकर स्कूल विद्यालय में होती लापरवाही को कलेक्टर के समक्ष बता चुके हैं। 
इसके साथ ही जिले के  अन्य छात्रावासों,आश्रमो में 
 कभी गंदगी का सामना करना पड़ता है, तो कभी भोजन अच्छा नहीं मिलता है, तो कभी अन्य तरह की परेशानियों का सामना करने के चलते छात्र-छात्राएं सड़कों पर आने के लिए मजबूर होते रहे है। लगातार आई शिकायत के बाद भी व्यवस्था में किसी तरह का सुधार नहीं होने के चलते जिले की प्रतिष्ठित संस्थान एकलव्य विद्यालय की छात्राएं खराब भोजन की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से सड़कों पर उतर आई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form