शाला त्यागी बच्चों के पुनः प्रवेश पर हुआ सम्मान समारोह
शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी--कलेक्टर श्रीमती माथुर
आलीराजपुर-- एक बच्चे के शिक्षित होने से पूरा परिवार और रोशन होता है और इस तरह के प्रयास समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।
उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालय में प्रवेश कराए जाने के दौरान कलेक्टर ने कहे।
श्रीमती माथुर ने दौरान कहां की शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है । इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के अभी भाव को से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों को पढ़ने पर ध्यान दें ताकि वे जीवन में शिक्षित होकर आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार कर सके।
आजाद नगर में शिक्षकों द्वारा शाला त्यागी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पुनः विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।
उल्लेखनीय की यह बच्चे वही है जिनके माता-पिता रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन करते हैं। इसलिए उन बच्चों को चिन्हित कर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया गया इस दौरान कलक्टर श्रीमती माथुर ने बच्चों का सम्मान करते हुए शिक्षण सामग्री भेंट की।
उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए शिक्षकों एसडीएम निधि मिश्रा,, तहसीलदार जितेंद्र तोमर की प्रशंसा की।