संघ कार्यालय केशव कुंज के पुनःनिर्माण के बाद हुआ उद्घाटन
समय बदला लेकिन संघ के सिद्धांत और दिशा नही---प्रकाश शास्त्री
आलोराजपुर-- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय केशव कुंज के पुनः निर्माण के बाद उसका उद्घाटन हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर किया गया।
इस दौरान दत्ताजी उननगांवकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष ललित कोठारी, जिला संघचालक नान सिंह धाकड़, कृष्णकांत कोठारी मंचासीन थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालवा प्रांत के संग चालक डॉक्टर प्रकाश शास्त्री ने कहां की संघ कार्यालय मात्र प्रचारको के रहने का स्थान नहीं है,अपितु यह समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु विमर्श का केंद्र भी है। करेली के पूनम निर्माण से संगठन की गतिविधि यो को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज हित के कार्यों का विस्तार होगा।
डॉक्टर शास्त्री ने कहा कि समय बदल गया है, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सिद्धांत और दिशा नहीं बदले हैं।
इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों से समर्पण और कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने का आग्रह भी किया है,क्योंकि संगठन विभिन्न स्तरों पर अपनी पहुंच का विस्तार कर रहा है।