घर के बाहर सो रही लड़की पर देर रात जंगली जानवर ने किया हमला
बहादुर बेटी ने संघर्ष कर जंगली जानवर से किया मुकाबला
आलीराजपुर --एक बालिका की सूझबूझ और बहादुरी के चलते जंगली जानवर द्वारा किए हमले में खुद को बचाने में सफल रही। घायल बालिका के साथ एक अन्य को देर रात जिला अस्पताल लाया गया।
जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद से ही लोगों में जंगली जानवर का डर परेशानी का कारण बन रहा है जिसके चलते ग्रामवासी दहशत में है। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर ग्राम वासियों से घर के बाहर न सोने के साथ ही सावधानी बरतनी की अपील की है।
जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम कवठू के चौकीदार 13 वर्षीय पोती दीपिका पिता जितेंद्र रात को घर के बाहर सोई थी। इसी दौरान जंगली जानवर ने दीपिका के मुंह और गर्दन पर चोट पहुंचाते हुए उसे खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन सूझबूझ और बहादुरी के चलते कविता ने खाट को मजबूती से पकड़ लिया और जोर-जोर से शोर करने लगी। परिवारजन और आसपास के लोगो के आने से जंगली जानवर घबरा कर भाग गया।
घायल हुए राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं दीपिका का डाक्टरों की टीम उपचार के रही है।हालांकि घायल दीपिका खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के एसडीओ दिनेश गौड़ और वनरक्षक ठाकुर सिंह डावर मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।