फड़ताला के ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग

फड़तला ग्रामीण पहुंचे,नेता पटेल के पास मिडिल स्कूल से नेवा माता सड़क निर्माण के लिए दिया ज्ञापन
मंगलवार करेंगे पीडब्ल्यूडी का घेराव --पटेल
आलीराजपुर -- फ़ड़तला ग्राम के मिडिल स्कूल से नेवा माता (थोड़सिंधी) तक के लगभग 1.5 किमी रोड निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के पास पहुंचे और रोड स्वीकृत कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ कार्यपालिका यंत्री और एसडीओ ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुनते हुए उनकी जायज मांग को टाल मटोल करने का प्रयास किया गया।दूसरी और विभाग के जिम्मेदार बता रहे हे कि सड़क स्वीकृत हो कर कार्य आरंभ हुए 4 महीने से ज्यादा समय हो गया है।
 ग्रामीणों के अनुसार उक्त सड़क वर्षों से उपेक्षित है,जिसके चलते शिक्षा स्वास्थ्य और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं में गंभीर परेशानियों का सामना ग्राम वासियों को करना पड़ता है।
 फड़ताला के ग्रामीणों ने  नेता महेश पटेल से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर रोड की समस्या बताई ।
ग्रामीणों की मांग पर सहमति जताने हुए पटेल ने कहा कि मांग का जल्द निराकरण नहीं होने पर मंगलवार को जन सुनवाई में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में आवेदन देने के पश्चात लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
क्या बोले जिम्मेदार --ग्रामीणों की मांग पर ही सीएम ने उक्त सड़क की स्वीकृति दी थी।उसके बाद सड़क निर्माण कार्य आरंभ हुए लगभग 4 माह से ज्यादा हो गए।
विजय पटेल,कार्यपालन यंत्री,लोक निर्माण विभाग संभागीय कार्यालय आलीराजपुर।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form