आमंत्रित रात्रिकालीन लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ,
ऑलराउंडर पिंटू जायसवाल और सुरेश माहेश्वरी ने लिया परिचय कराया टॉस
पहले मैच में कट्ठीवाड़ा ने सिलावद को हराया
आलीराजपुर ---फतेह क्रिकेट क्लब अलीराजपुर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में फतेह क्लब मैदान पर आयोजित आमंत्रित रात्रि कालीन लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आरंभ जिले के पूर्व ऑलराउंडर एवं लोकप्रिय खिलाड़ी पिंटू जायसवाल और सुरेश माहेश्वरी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर आरंभ किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 40 हजार रु नगद के साथ ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 20 हजार रुके साथ ट्रॉफी दी जाएगी।
व्यवस्थापक गोविंद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार स्वर्गीय महाराजा सुरेंद्र सिंह एवं स्वर्गीय महाराज कमलेंद्र सिंह की स्मृति में तुषार बाबा की ओर से एवं द्वितीय पुरस्कार स्व युवराज सिंह भरत सिंह की स्मृति में कट्ठीवाड़ा राणा दिग्विजय सिंह के द्वारा दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के अन्य पुरस्कार उडवा के ठाकुर ध्रुव सिंह की ओर से स्वर्गीय कमल प्रताप सिंह की स्मृति में दिया जाएगा।
रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में कट्ठीवाड़ा, छोटा उदयपुर, गोधरा, हालोल, झाबुआ, धार, सिलावट एवं बड़ौदा की टीम भाग लेगी।
कट्ठीवाड़ा ने सिलावद को हराया ---प्रतियोगिता के पहले मैच में कट्ठीवाड़ा ने सिलावद को हराकर प्रतियोगिता जीतने के अपना सफर का आरंभ कर दिया। सिलावट ने टॉप जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह निर्णय सार्थक साबित नहीं हुआ और उनकी पूरी टीम कट्ठीवाडा की कसी हुई गेंदबाजी के चलते 102 रनों पर आल आउट हो गई। कट्ठीवाड़ा की ओर से राहुल चौहान और केदार विश्वास ने तीन-तीन विकेट लेकर कट्ठीवाड़ा की हालत पतली कर दी।
102 रनों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कट्ठीवाड़ा टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों मुगल और केदार विश्वास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। कट्ठीवाड़ा की टीम में चार विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को प्राप्त करते हुए मैच जीत लिया। खटवाड़ा टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राहुल चोंगड को मेंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।