विधायक ने अधिकारियों के साथ किया संवाद,बनी सहमति निकला परिणाम ---
बोरकुंडिया तालाब फलिया की दो सो मीटर सड़क का होगा निर्माण ---
आलीराजपुर --- संवाद और सहमति किसी विषय पर बन जाए तो फिर उसके सार्थक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरकुंडिया तालाब फलिया की 200 मी कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिए सालों से परेशानी का कारण बनी थी, लेकिन जोबट विधायक सेना पटेल की लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक यंत्री विजय पटेल, तहसीलदार जितेंद्र तोमर, सिंचाई विभाग के एसडीओ, पटवारी,एवं सरपंच के साथ मौके पर किए संवाद के चलते सड़क निर्माण की सहमति बन गई। इस तरह से ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग पूरी हो गई।
क्या हे मामला ---जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बर कुंडिया की तालाब फलिया की लगभग 200 मी कच्ची सड़क ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम के लोगों ने अपनी पीड़ा को जोबट विधायक का श्रीमती सी पटेल के समक्ष रखा तो विधायक ने भी ग्रामीण को आश्वासन देते उसके जल्द निराकरण करने को कहा।
पिछले दिनों जोबट विधायक श्रीमती पटेल मौके पर पहुंची और उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारी तहसीलदार के साथ सरपंच के साथ चर्चा करते हुए सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर किया और अंततः सड़क निर्माण के बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विधायक अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क बनाने के लिए के निर्णय के पश्चात ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भाभर, विधायक प्रतिनिधि मदन डावर, सोनू वर्मा, दीपक भाभर, मनीष चौहान सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।