मुख्यमंत्री कन्या योजना में 163जोड़ों ने लिए सात फेरे --

कट्ठीवाड़ा,आलीराजपुर और जोबट जनपद पंचायत में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह --
नवविवाहित जोड़े को मंत्री ने दिलाए संकल्प --
बचाओ जंगल,लगाओ पौधे,छोड़ो शराब --
आलीराजपुर ----मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के अलीराजपुर कट्ठीवाड़ा और जोबट जनपद पंचायत में 163 जोड़ों का गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान के साथ अग्नि के समक्ष वैवाहिक संस्कार प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर और जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
बचाओ जंगल,लगाओ पेड़ छोड़ो नशा --इस दौरान प्रदेश सरकार की मंत्री नागर सिंह चौहान ने नव दंपतियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए जंगल बचाने, पौधे लगाने और नशे का त्याग करने के संकल्प दिलाए। मंत्री ने कहा है कि कट्ठीवाड़ा वैसे ही मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है,इसीलिए इसके संरक्षण का हमें प्रयास करने चाहिए। साथ ही जीवन के पथ पर आगे बढ़ने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ ले। 
अच्छे विचारों के साथ नया जीवन आरंभ करे --इस अवसर पर जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल ने नए जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज से नव दंपतियों का नए जीवन में श्री गणेश हो रहा है। सभी अपने दोनों परिवारों के साथ खुश रहे।जीवन भर साथ निभाए। अच्छे विचारों के साथ जीवन का आरंभ करते हुए जीवन को खुशहाल बनाएं। 
नए जोड़े जिम्मेदारी ले ---कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने नवयुवाहित जोड़ी को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा है कि   आप पूरे परिवार से जुड़ते हैं। दोनों परिवार अपना साथ निभाना सम्मान करना और इसके साथ ही नव दंपति अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री चौहान द्वारा सभी नव विवाहित जोड़ों और उपस्थित जनों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात जोड़ों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। 
इस दौरान एसडीएम निधि मिश्रा जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ आलीराजपुर, डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमें सहित बड़ी संख्या में जनपद प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form