एक अतिथि शिक्षक की व्यथा मेरा नाम मृतक सूची में
कलेक्टर मेम मैं जिंदा हूं सबूत देने पहुंचा आपके पास
आलीराजपुर ---कलेक्टर मेम मैं जिंदा हूं और इसका सबूत देने के लिए मैं आपके समक्ष उपस्थित हुआ हूं। एक पीड़ित आवेदक, आवेदन लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने पहुंचा तो जनसुनवाई में कलेक्टर सहित उपस्थित अधिकारी एक बार तो अचंभित हो गए।मिले आवेदन के अनुसार पीड़ित जीवित है लेकिन परिवार आईडी के पोर्टल पर आवेदक का नाम मृतक सूची में डाल दिया हे फलस्वरूप जिम्मेदारों की इस लापरवाही के चलते आवेदक के बच्चों के काम नहीं हो रहे हैं और ना ही उसके व्यक्तिगत ऑनलाइन काम हो रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने शिकायत के जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ को अधिकृत करते हुए जल्द इसके निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
क्या हे मामला ---जिले के उदयगढ़ विकासखंड के गुगाटी फलिया ग्राम बड़ा इटावा निवासी सुंदर सिंह बघेल ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर अपना जिंदा होने का प्रमाण प्रस्तुत किया। अपने आवेदन में पीड़ित सुंदर सिंह
ने बताया कि में अतिथि शिक्षक होकर मेरा परिवार आईडी क्रमांक 44649749 होकर मेरा समग्र सदस्यता आईडी क्रमांक 128854697 है। 21 मार्च को मैं अपने परिवार आईडी का ई केवाईसी करने ऑनलाइन दुकान पर पहुंचा तो वहां मुझे जानकारी मिली 17 दिसंबर 25 को आवेदक की मृत्यु हो चुकी है ,पोर्टल दिखा रहा है ।उसके चलते उनका नाम मृतक सूची में डाल दिया गया।
पीड़ित आवेदक सुंदर सिंह ने अपने आवेदन पत्र में बताया कि मैं शिक्षक होकर मुझे अन्य शासकीय विभागों की विभागीय भर्ती में आवेदन देते रहता हूं तो जिम्मेदारों की इतनी बड़ी त्रुटि होने के चलते में आवेदन नहीं भर पा रहा हूं इसके साथ ही मेरे बेटे के विद्यालय के संबंधित प्रमाण पत्र बनवाने में भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित सुंदर सिंह की माने तो 21 मार्च के बाद से ही में पंचायत सचिव एवं जनपद कार्यालय के बाबू के पास लगातार एक महीने से दौड़ रहा हूं। वे कभी प्रकरण बनाकर जिले में भेजने का आश्वासन देते रहे तो कभी बोले चिंता मत करें तेरा काम हो जाएगा। लंबे इंतजार के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते मैंने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपने जिंदा होने का सबूत दिया ताकि मेरा नाम वापस परिवार आईडी में जोड़कर मुझे आ रही परेशानियों से मुक्ति मिले।
ये बोले जिम्मेदार -जनसुनवाई मैं आवेदन आया है उसकी जांच करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को अधिकृत किया गया है ।
श्रीमती नीतू माथुर कलेक्टर आलीराजपुर।