बढ़ती गर्मी में बिजली को आंखमिचोनी को लेकर कांग्रेस की गांधीगिरी अधिकारी को पहनाई माला
बजाओ रे ढोल,हम अधिकारियों को जगाने आए हैं
आलीराजपुर --जिला मुख्यालय सहित जिले में घोषित बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर नेताओं नेअधिकारी को माला पहनाई और बोले बजाओ रे ढोल हम अधिकारियों को जगाने आए हैं। बिजली बराबर मिले हमको, यह जतन जताने आए हैं।
मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल धमाके बजाते एवं नारेबाजी करते हुए मंगलवार को बिजली कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सहायक की यंत्री शहर दुर्गेश चौहान को फूल माला पहनाकर सम्मान करते हुए ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जनता महेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में घोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं रात भर बिजली बंद रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है आम लोगों को जाकर रात बिताना पड़ रही है। पटेल ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता महेश पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभी कांग्रेस का गांधीगिरी प्रदर्शन है जिसमें हम आपको ज्ञापन देखकर समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन यदि विद्युत प्राय में सुधार नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण और चेरी नागरिकों के साथ नगर बंद धरना प्रदर्शन और बिजली विभाग का घेराव करते हुए आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, राजेंद्र टवली, सुरेश शारडा, चीतल पवार, अजहर चंदेरी, भुवान सिंह बामनिया, मनीष चौहान,इरफान मंसूरी, जीतू अजनार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे।