आम्बुआ पुलिस का बदमाशों को संदेश
तू चोर तो हम सिपाही --
ताला तोड़ घर में रखी दो पहिया वाहन चोर को पुलिस ने धरा
आलीराजपुर ---तू चोर है तो फिर मैं सिपाही इस कहावत को चरितार्थ करते हुए आम्बुआ पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे से दो मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्या हे मामला --आमखूट वादी पदम दरियावसिंह डावर प्ले अंबा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह अपने भोरदो निवासी साधु के यहां पर शादी में गए थे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मकान के अंदर रखकर ताला बंद कर दिया था इसी बीच अज्ञात चोर तारा तोड़कर दोनों मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स MP69MD 6916 और पल्सर GJ 37F2540 चुरा कर ले गए।फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/10.05.2026,धारा 331(2)305(a) बीएनएस पर दर्ज कर जांच में लिया।
अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एसडीओपी रविंद्र राठी के दिशा निर्देश पर आंबुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के पश्चात काकराटी बल्ली तिराहा पर चोरी के वाहनों की बेचने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम जल्द मौके पर पहुंची और दो संदीप दो अनिल पिता चंद्र सिंह निवासी कितलाना एवं कैलाश पिता नानिया निवासी आमझिरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। सुरती पुस्तक में दोनों संदिग्ध पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म शिकार करते हुए बताया कि उन्होंने रात में ही ताला तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी कर पुराने निर्माण दिन स्कूल भवन की पीछे छुपा दी थी।
अंबा पुलिस ने आरोपियों की निशान आदि पर चोरी की दोनों दो मोटरसाइकिल डीलक्स एवं पल्सर बरामद की। जिनकी कुल कीमत ₹2 लाख है।
इनका रहा सहयोग --थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर, सहायक उप निरीक्षक विजय वर्मा, प्रधान आरक्षक भूर सिंह, अमर सिंह, श्यामा प्रसाद,महिला प्रधान आरक्षक सावित्री, आरक्षक राकेश, गिरधारी, मनोज, अरुण, जयराम, दिलीप, दिनेश, बलराम, राजू एवं महिला आरक्षक मनीषा की भूमिका सराहनीय रही।