सोमवार से नवतपा शुरू,सूरज उगलेगा आग 9 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी
आलीराजपुर ---सनातन धर्म की ज्योतिषीय गणना के अनुसार 25 में सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है सूर्य की रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं अगले 9 दोनों यानी 2 जून तक तेज गर्मी और लु प्रकोप रहेगा।
मान्यता के अनुसार नौतपा में जमकर गर्मी और तेज हवाएं चलने से बारिश अच्छी होने की संभावना व्यक्त की जाती है। वहीं यदि इस दौरान बारिश होना, ठंडी हवा चलती है तो फिर मानसून अच्छा नहीं माना जाता है। इस दृष्टिकोण से मानसून सीजन के लिए नौतपा का अपना विशेष महत्व है।
इस बार नौतपा 25 में सुबह 8:16 से आरंभ होकर 2 जून शाम 7:06 तक रहेगा। ज्योतिषी अनुसार इन नौ दिनों में सूर्य पृथ्वी के नजदीक होने से धरती खूब तपती है और समुद्र से भाप बनती है और वही भाप फिर मानसून बारिश के रूप में लौटती है।
इस वर्ष मार्च महीने से ही सूर्य के तीखे तेवरो के चलते लगातार तापमान बढ़ता रहा है। ऐसे में इस वर्ष नौतपा में तापमान बढ़ने और तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ विभाग की एडवाइजरी --जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश अतुलकर ने बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। डॉ अतुलकर के अनुसार दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से ना निकले। यदि आवश्यक कार्य हो तो ही निकले। और यदि निकले तो सर ढककर निकले एवं सफेद कपड़े पहने।
वही खानपान को लेकर डॉक्टर अतुलकर की माने तो दिनभर पानी, छाछ, नींबू पानी, बिल का शरबत पीते रहे हैं। वही तला भुना एवं बासी खाने से परहेज करें। बढ़ते तापमान के चलते बच्चों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लू लगने का खतरा ज्यादा होता है। सावधानी से अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाएं। इस दौरान यदि किसी को चक्कर उल्टी तेज बुखार शरीर में ऐंठन हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में 108 पर कॉल करें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आपको त्वरित उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
वैज्ञानिकों के अनुसार नौतपा के शुरुआती 5 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे इसके बाद बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से पूर्वी हवाएं चल सकती हैं। 2 जून को नौतपा खत्म होने के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।