आम मंडी में कम दाम मिलने से किसानों ने किया हंगामा,
रसूखदार आढ़तिए की तहसीलदार की दो टूक --
बैठक एजेंडे से तय दाम से कम में खरीदने पर मचा बबाल
आलीराजपुर --- प्रशासन द्वारा निर्धारित दाम से कम दाम में आम खरीदने पर मंडी में है किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा खड़ा किया। हंगामा बढ़ने पर बोली को रोक दिया गया। कलेक्टर श्रीमती माथुर के दिशा निर्देश पर हुई बैठक में निर्धारित दर से कम में आम की खरीदी करने पर मंडी के जिम्मेदारों की भूमिका भी समझ से परे है।व्यवस्था को लेकर जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने सवाल उठाते सवाल उठाए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सविता राठी, नायब तहसीलदार मेमुद खान, एसडीओपी अश्विनी कुमार उपसंचालक कृषि एसएस चौहान, थाना प्रभारी सोनू सितोले पटवारी किशोर बैरागी, सहित अधिकारी आम मंडी में पहुंचे।
कृषि उपज मंडी के पुराने कक्ष में
तहसीलदार सरिता राठी ने समस्या जानने आढ़तीये सहित अन्य को बुलाया। इसी दौरान रसूखदार आढ़तिए ने प्रशासन पर दबाव बनाने की अपनी पुरानी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए बोली लगाने से मना कर दिया पर तहसीलदार ने रसूखदार आढ़तिए दो टूक कह दिया कि आपकी मनमानी नहीं चलेगी।किसान सुबह से अपनी उपज लेकर आए हैं तो आप लोगों को खरीदना ही पड़ेगा।आप लोग अपने व्यापारी से बात कर किसानों की उपज को खरीदो।
क्या हे मामला ----आम नीलामी आरंभ होने के पूर्व मंडी में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बैठक बुलवा कर कृषि उपज मंडी के पंजीकृत आढ़तिए की उपस्थिति में मंडी में आने वाले आम के दाम सहित अन्य बिंदुओं पर सभी की सहमति मिली थी, जिसमें छोटे आम10 रु किलो, मध्यम आम 17 रु और बड़े बड़े आम 20 किलो से खरीदने के अनुमान से खरीदा जाना था। बावजूद उसके पहले दिन के बाद किसानों को निर्धारित दर के अनुसार भाव नहीं मिल रहा था। दाम कम मिलने की शिकायत जयेश जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश को दी। कनेश के मंडी पहुंचने के बाद किसानों से मिले और पाया कि किसानों को आम का मूल्य बहुत ही कम मिल रहा है। जिसकी जानकारी उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को दी। इस दौरान भाव कम मिलने से नाराज किसान ने हंगामा खड़ा कर दिया। बोली रोक दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आम 2, 3 रु किलो के भाव से आम खरीदा जा रहा था।कुछ किसानों ने बताया कि उनके अच्छे आम होने के बाद भी बहुत ही कम दाम मिल रहा था।
आढ़तिए की पुरानी रणनीति ---आम मंडी के पुराने और रसूखदार आढ़तिए की रणनीति होती है कि जब मंडी का संचालन अपने तरीके से नहीं होता है या असहमति बनने पर किसानों का माल नहीं खरीदने का बोलकर प्रशासन पर एक तरह से दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन इस बार तहसीलदार सरिता राठी ने रसूखदार आढ़तिए की रणनीति को समझ लिया और दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए बोल दिया कि आपकी मनमानी नहीं चलेगी आपको माल खरीदने के लिए अपने व्यापारीयो को बुलाना ही पड़ेगा। तहसीलदार सरिता राठी इसके बाद आढ़तिए और व्यापारी को लेकर मैदान में आई और कड़ी धूप में खड़े रहकर बाकी बचे सभी आम की ढेरों की नीलामी लगवाई।
ये बोले जिम्मेदार --हमने व्यापारियों को निर्देश दिया है कि जिस भाव पर आम खरीदने की समय सहमति बनी थी वही भाव आप किसानों को दे।
सरिता राठी,तहसीलदार आलीराजपुर।
आम का दाम 2,3 रु किलो मिल रहा था।इतनी महंगाई में भी इतना कम दाम क्यों मिल रहा है।
अरविंद कनेश, जयस जिला अध्यक्ष आलीराजपुर।
[24/05, 6:06 pm] Rakesh Tawar: सोमवार से नवतपा शुरू,सूरज उगलेगा आग 9 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी
आलीराजपुर ---सनातन धर्म की ज्योतिषीय गणना के अनुसार 25 में सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है सूर्य की रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं अगले 9 दोनों यानी 2 जून तक तेज गर्मी और लु प्रकोप रहेगा।
मान्यता के अनुसार नौतपा में जमकर गर्मी और तेज हवाएं चलने से बारिश अच्छी होने की संभावना व्यक्त की जाती है वहीं यदि इस दौरान बारिश होना ठंडी हवा चलती है तो फिर मानसून अच्छा नहीं माना जाता है। इसे दर्शी कौन से मानसून सीजन के लिए नौतपा का अपना विशेष महत्व है।
इस बार नौतपा 25 में सुबह 8:16 से आरंभ होकर 2 जून शाम 7:06 तक रहेगा। ज्योतिषी अनुसार इन नौ दिनों में सूर्य पृथ्वी के नजदीक होने से धरती खूब ताप्ती है और समुद्र से भाव बनती है और वही बाप फिर मानसून बारिश के रूप में लौटती है।
इस वर्ष मार्च महीने से ही सूर्य के तीखे तेवरो के चलते लगातार तापमान बढ़ता रहा है। ऐसे में इस वर्ष नौतपा में तापमान बढ़ने और तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ विभाग की एडवाइजरी --जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश अतुलकर ने बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। डॉ अतुलकर के अनुसार दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से ना निकले। यदि आवश्यक कार्य हो तो ही निकले। और यदि निकले तो सर ढककर निकले एवं सफेद कपड़े पहने।
वही खानपान को लेकर डॉक्टर अतुलकर की माने तो दिनभर पानी, छाछ, नींबू पानी, बिल का शरबत पीते रहे हैं। वही तला भुना एवं बासी खाने से परहेज करें। बढ़ते तापमान के चलते बच्चों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लू लगने का खतरा ज्यादा होता है। सावधानी से अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाएं। इस दौरान यदि किसी को चक्कर उल्टी तेज बुखार शरीर में ऐंठन हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में 108 पर कॉल करें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आपको त्वरित उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
वैज्ञानिकों के अनुसार नौतपा के शुरुआती 5 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे इसके बाद बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से पूर्वी हवाएं चल सकती हैं। 2 जून को नौतपा खत्म होने के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।