जल संवर्धन अभियान में आजाद नगर में प्राचीन बावड़ी की हुई सफाई
आज़ाद नगर ---प्राचीन जल स्रोतों को सहजने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत साफ सफाई करते हुए इनका जल स्रोत बढ़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
चंद्रशेखर आजाद नगर तहसील में जनपद पंचायत और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में कालियावाव आदर्श ग्राम विकास समिति द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बेहडवा क्षेत्र स्थित प्राचीन बावड़ी में वर्षों से जमी गाद को निकालने के साथ ही उसके आसपास के स्थान पर साफ सफाई की।
इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल ने कहा कि कलेक्टर के दिशा निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल बचाने और जल को बढ़ाने के लिए अभियान चला जा रहा है वह अभियान आने वाले दिनों में अपनी उपयोगिता सिद्ध करेंगे। पटेल ने कहा कि दिनों दिन बढ़ता तापमान और घटता भूजल आने वाले समय में परेशानियों का कारण बनेगा। इसलिए शासन स्तर इस तरह से इस तरह किए जा रहे प्रयासों के चलते प्राचीन जल स्रोतों जैसे प्राचीन बावड़िया ,तालाब,कुएं के साथ अन्य जल स्रोतों को संरक्षण देना आवश्यक था।
इस अभियान में जो भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं। इस दौरान कालियावाव आदर्श ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह डावर, सचिव दीपक शर्मा सज्जन चौहान सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और ग्राम वासी उपस्थित थे।