भिंडे बने जिला सचिव

कर्मचारी संघ ने भिंडे को बनाया जिला सचिव
आलीराजपुर ----मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय मिश्रा की सहमति से संगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार डाबर ने जनपद पंचायत आलीराजपुर के लेखापाल सावन सिंह भिंडे को जिला सचिव नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनय डावर में कहा है कि जिला सचिव के पद पर नियुक्त किए गए सावन सिंह भिंडे, कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार काम करते हुए संगठन की मजबूती का प्रयास करते रहेंगे।
कर्मचारी संगठन में सावनसिंह भिंडे को जिला सचिव बनाए जाने पर कर्मचारी साथियों सहित शुभचिंतकों ने  बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form