बखतगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले में
पत्नी,प्रेमी और दोस्त को किया गिरफ्तार
आलीराजपुर ---प्रेम प्रसंग के मामले में बखतगढ़ पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
क्या हे मामला --10 मई को धूलिया पिता बिरजू सोलंकी ने बखतगढ़ पुलिस थाने में बताया कि उसका भतीजा उदय सिंह अपने घर में मृत अवस्था में खाट पर पड़ा है जिसके गले पर लाल रंग के चोट के निशान है।
पुलिस ने सूचना पर 19/ 2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए प्रकरण जांच में लिया।
पीएम रिपोर्ट में गला घुटने से युवक की मौत के बाद बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने मौके का निरीक्षण करने के बाद एक तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी बदड़ी का ग्राम कोसारिया के ही अजन रावत के साथ पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध था। चुकी अजन बढ़वाई का काम करता था जिसके चलते मृतक के घर उसका आना जाना लगा रहता था। घटना के पहले अजान और उसका भतीजे राहुल को मृतक के घर के आसपास देखे गए थे। रात में मौका पाकर योजना बंद तरीके से पत्नी बड़दी ने अपने प्रेमी अजान और उसके सहयोगी राहुल के साथ मिलकर घर सो रहे उदय सिंह की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और इसे सामान्य मृत्यु का रूप देने का प्रयास किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बखगतगढ़ थाने पर अपराध क्रमांक 70 /2026 धारा 103(1)3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा 13 मई को मुख्य आरोपी अजन पिता रणसिंह रावत सहयोगी राहुल पिता नाता रावत एवं बड़दी पति अजय सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस प्रकरण में बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, उपनिरीक्षक राहुल चौहान चौकी प्रभारी छक्कला, सहायक उप निरीक्षक नानूराम पटेल, प्रधान आरक्षक केशरसिंह,आरक्षक ममता, महबाई, गोविंद सुनील, दिनेश, जगदीश, चंदन एवं रमेश कटारे की मुख्य भूमिका रही।