जिला पुलिस को मिले नव आरक्षक

पात्र आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने सौंपे नियुक्ति पत्र
पुलिस विभाग एक अनुशासित वर्दीधारी बल जिससे अच्छे आचरण और अनुशासन की अपेक्षा -- एसपी रघुवंश सिंह
आलीराजपुर ---पुलिस विभाग पूर्णतया एक अनुशासित वर्दीधारी बल है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर उच्च कोटि के आचरण और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है।
उक्त विचार पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने चयनित पुलिस आरक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदाय करते हुए कहे।
पुलिस अधीक्षक ने चयनित नव आरक्षकों को पुलिस विभाग से जुड़ने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि अपने आगे के जीवन काल में कड़े अनुशासन का स्वच्छ से पालन करने पर ही वे समाज के प्रति एक उत्तरदाई और अनुकरणीय लोक सेवक सिद्ध हो सकेंगे। नव आरक्षकों को मध्य प्रदेश पुलिस के मूल अध्याय देशभक्ति जन सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने तथा पूर्ण निष्ठा पारदर्शिता के साथ संवेदनशीलता एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने का  आव्हान किया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को गृह विभाग द्वारा जिले को 75 आरक्षक के पद आवंटित किए गए थे। 
चयनित उम्मीद वारो के पारदर्शी एवं त्रुटि रहित चयन को सुनिश्चित करने की दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने दो उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था।जिनमें एक कमेटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के नेतृत्व में स्क्रुटनी समिति द्वारा चयनित  अभ्यर्थियों के शैक्षणिक  प्रमाण पत्रों, जाति एवं मूल निवासी दस्तावेजो सहित अन्य अनिवार्य  अहर्ताओं का गहन एवं सूक्ष्म परीक्षण व सत्यापन किया गया था। दूसरे चरण में एसडीओपी अश्विनी कुमार के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से जिला मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को वैधानिक मापदंडों के अनुरूप चिकित्सा परीक्षण कराया गया।
अभिलेखों के सत्यापन चिकित्सकीय अहर्ता पूर्ण होने तथा स्थानीय प्रशासन के माध्यम से संबंधित अभ्यर्थियों के पुलिस चरित्र सत्यापन पूर्ण होने की पश्चात 43 पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा प्रदाय किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form