आधार समस्याओं के निराकरण शिविर 1जून से
आलीराजपुर ---यदि आपके आधार कार्ड में कोई समस्या है तो उसके निराकरण के लिए 1 जून से जिले के विभिन्न स्थानों पर आधार अपडेट फिर लगाई जा रहे हैं। जिले में आधार अपडेट शिविर कब और कहां लगेंगे इसकी जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निकाय कार्यालय, अथवा स्थानीय प्रशासन से मिल सकेगी।
आम लोगों को आधार संबंधित सेवाएं सुगमता से देने एवं आधार अपडेट कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम के निर्देश पर 1 जून से 30 जून 26 तक विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों में आधार अपडेट, आधार पंजीयन, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक/अपडेट नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो एवं बायोमेट्रिक संशोधन सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
विशेष रूप से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो, नगरी निकायों एवं निर्धारित सेवा केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्रशिक्षित ऑपरेटर की उपस्थिति में आधार संबंधी कार्य निर्धारित प्रक्रिया अनुसार की जाएगी।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती गौतम ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शिविर में आकर अपने आधार से संबंधित आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूर्ण कराए।