कम वर्षा के चलते जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने को मांग को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन
बैंक वसूली पर लगे रोक -- अरविंद कनेश
आलीराजपुर --इस वक्त जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के चलते खेत में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। वर्षा की कमी के चलते खरीफ फसल की बुवाई एवं उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
किसानों की समस्याओं को देखते हुए जयस ने जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में खेतों में सूख रही फसलों को जिला प्रशासन को दिखाते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने इस दौरान कहा कि जिले की स्थिति का तत्काल सर्वे एवं आकलन करवा कर पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जावे तथा प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को शासन के नियम के अनुसार राहत प्रदान करने की मांग की गई है। इसके साथ ही किसानों को ऋण वसूली के लिए बैंकों द्वारा नोटिस भी दिए जा रहे हैं, जिस पर रोक लगाने की मांग की गई है।
कम वर्षा से न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही पेयजल एवं पशुओं के लिए पानी की समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है ।कनेश ने प्रशासन को अवगत करते हुए कहा हे कि वर्षा नहीं होने के चलते राहत एवं सहायत उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत,गणेश किराड,देवी सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह बामनिया, देवा कनेश, दिलीप मौर्य,राम सिंह वास्कले, रायमल भिंडे, आलम भिंडे सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।