वेदिका रावत और रिद्धि मूर्ति का हुआ सम्मान --

जिले की प्रतिभा का कलेक्टर,एसपी ने किया सम्मान
आने वाली प्रतियोगिता में  करो मेहनत,जीतो पदक -- कलेक्टर
आलीराजपुर --जिले में कहीं खेल प्रतिभा समय-समय पर जिला संभाग के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाती रही है। 
इसी कड़ी में जिले की दो प्रतिभाशाली प्रतिभा वेदिका महेश रावत एवं रिद्धि मूर्ति का सम्मान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर और पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने किया। 
इन दोनों खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी बड़ी प्रतियोगिताओं में खूब मेहनत करने के साथ प्रदेश, देश का नाम ऊंचा करने की बात कही। दोनों आला अधिकारियों ने इस दौरान कहा कि जिले से कई प्रतिभाएं अपने खेल से जिले का नाम रोशन कर रही है। ऐसे में प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से न केवल उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है,अपितु अन्य खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है।
बताते चले कि जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल और  कांग्रेस के कद्दावर नेता महेश पटेल की बेटी वेदिका रावत ने  शूटिंग की विभिन्न कैटिगरी  में प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतने में सफल रही हैं।
वही नन्हीं रिद्धि मूर्ति ने क्रिकेटर के रूप में शहर के फतेह क्लब मैदान से  पसीना बहाते हुए क्रिकेट की बारीकियों को सीखते हुए वर्तमान में प्रदेश की उभरती महिला क्रिकेटर के रूप में स्वयं को स्थापित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form