घने जंगल में हरे पत्तों और पॉलीथिन से छुपा कर रखी अवैध शराब जप्त
दो स्थानों से 56 पेटी शराब पकड़ी
आलीराजपुर --आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में घने जंगल में हरे पत्तों, झाड़ियों और पीली पॉलिथीन से ढककर रखी 56 पेटी अवैध शराब को जप्त करने में सफलता मिली है।
आबकारी विभाग के जिला अधिकारी आर एस राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कट्ठीवाड़ा व्रत में संयुक्त गश्त के दौरान दल को शंका होने पर धक्का पूरा ग्राम के समीप पगडंडी के सहारे घने जंगल की तरफ जाने पर हरे पत्तों और पॉलिथीन से छुपा कर रखी लगभग 35 पेटी अवैध शराब जिसमें माउंट बियर, कैन गोवा व्हिस्की, मैजिक मोमेंट वोडका, जप्त की गई। इसके बाद दल द्वारा घनी झाड़ियां के बीच तलाशी देने पर बड़ी चट्टान के नीचे काली पॉलीथिन से ढकी अवैध 21 पेटी शराब जिसमें लंदन व्हिस्की, लंदन वोटका, एवं माउंट बियर जप्त की गई। घने जंगल एवं झाड़ियां के चलते दल को पकड़ी गई शराब की पेटियों को वाहन में रखने में भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक गंभीर सिंह वास्कले ने बताया कि मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में 2 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिये गए । जब्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 37 हजार400 है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक जयश्री त्रिपाठी, मोहित बिरला, कट्ठीवाड़ा के थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी का सहयोग रहा।
इस दौरान प्रधान आरक्षक अमानुल्लाह खान, हितेंद्र सिंह चावड़ा ,आरक्षक कालू सिंह बघेल, , आयुष रावत, विवेक बरडे, प्रवीण चौहान, मनीष भयडिया , पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मंजीत सिंह और हेड कांस्टेबल दयाल शामिल थे।