जिले से प्रदेश तक का सफर

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बने सिसोदिया
जिले से प्रदेश तक के सफर में दादा का प्रताप
आलीराजपुर --संगठन के प्रति जीवंत का भाव और उसके कार्य के प्रति समर्पण का दस्तूर।कमोबेश इस तर ह के प्रताप के चलते   वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष का काम संभालने वाले सक्रिय सदस्य प्रताप सिंह सिसोदिया को पिछले दिनों भोपाल में हुई कार्यकारिणी बैठक में संगठन का कार्यकारी  प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया। 
पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में प्रताप सिंह सिसोदिया में न केवल संगठन को बढ़ाया अपितु संगठन के सदस्यों की विभिन्न मांगों को लेकर हमेशा मुखर रहते हुए पत्राचार्य और समाचारों के माध्यम से सरकार तक अपनी पीड़ा पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
2010से पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष बनने के बाद अब तक जिला अध्यक्ष के दायित्व के साथ साथ प्रदेश संगठन में प्रांतीय सचिव,प्रांतीय महामंत्री, और प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे।
आलीराजपुर से लेकर भोपाल और विभिन्न जिले में होती प्रांतीय बैठकों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्शाने वाले प्रताप सिंह सिसोदिया को अनूपपुर में हुई प्रांतीय बैठक में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट राजकुमार दुबे ने सिसोदिया को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।
सिसोदिया के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर भाजपा नेता किशोर शाह, समाज अध्यक्ष मानेंद्र सिंह गहलोत,कर्मचारी संघ के नेता राजेश वाघेला, सहित अनेकों शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने बधाई दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form