विधायक मिली कलेक्टर से
ग्रामीणों को राशन नहीं,छात्रावासों मे समस्या तो बिजली की आंखमिचोनी प्रशासन,सरकार देखे स्थिति नहीं तो करेंगे आंदोलन
आलीराजपुर --जिले के ग्रामीणों में किसानों और आम ग्रामीण को राशन नहीं मिलने कम वोल्टेज के साथ बिजली की आवाजावी के साथ छात्रावासों मैं समस्याओं को लेकर जोबट विधायक श्रीमती सी पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलने पहुंची और कलेक्टर को ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थित समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती सेना पटेल ने कलेक्टर से कहा कि प्रशासन और सरकार जमीन पर आकर क्षेत्र की स्थिति देखें और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें।यदि 8 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो हमें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विधायक श्रीमती पटेल अलीराजपुर विधानसभा के ग्राम बिल यर की महिला और ग्रामीण की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंची थी। ग्राम बिल्ज़र में पिछले तीन माह से ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है कम वोल्टेज के चलते विद्युत पंप चल नहीं पा रहे है, जिससे खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है।
जमीन पर आकर देखे सरकार,प्रशासन ---विधायक श्रीमती पटेल ने कहा है कि सरकार और प्रशासन को गांव में जाकर उनकी समस्याओं को देखना चाहिए। ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि ग्रामीणों का समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करें।
विधायक ने कहा है कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्र विकास के लिए बजट और योजनाएं हैं लेकिन उनका लाभ वास्तविक हितकारी तक पहुंचना आवश्यक है ग्रामीणों की समस्या का समाधान केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
समाधान करो नहीं तो करेंगे आंदोलन --जोब ट विधायक श्री मति पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा यदि मैने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा हे, यदि समस्याओं का समाधान 8 दिनों में नहीं होता हे तो फिर किसानों और ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।